Posts

Showing posts with the label motivation

ज़िन्दगी इतनी भी बुरी नहीं हैं

Image
इंजीनीयर है हम बड़े बदनाम भी है इंजीनियरिंग को छोड़ बाकि सब करवालो अब मुझे ही ले लो साहित्य से दूर दूर तक कोई लेना देना नहीं पर मन है की मानता नही तो कोशिश की है कुछ लिखने की उम्मीद तो यही है पसंद आये और मेरा यकीन करना ये इतनी भी बुरी नहीं है अरे कविता नहीं ज़िन्दगी इतनी भी बुरी नहीं हैं।।                               ☺️ खिड़की से झांकते चाँद की ओर देखा है कभी  आज देखो आज भी रोज की तरह वहीँ उसी जगह से अपनी मुस्कान तुम तक पंहुचा रहा है।। हवा के भी कुछ वैसे ही मिजाज है जैसे हुआ करते हैं।। थोड़ा और देखो तो सितारों ने भी अपने आयाम नही बदले।। तो आप उस बंद कमरे की खिड़की में क्यूँ अपने आप को जकड़े हुए है जनाब।। थोड़ा मुस्कुरालो ज़िंदगी इतनी भी बुरी नही है।। बेग़ैरत सी है ज़िन्दगी, माना हमने हौसले टूटते देखे हमने भी है। माना आफताब रोशन नहीं है तुम्हारी तकदीर का पर देखो तो हाथो मे लकीरे अब भी हैं मुसलसल हैं रास्ते अभी भी...